{"_id":"68a61366d63d3485530f410d","slug":"encroachment-removed-on-instructions-of-sdm-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-143562-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसडीएम के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसडीएम के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण
Wed, 20 Aug 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्यौंती कटरा के प्रधान प्रतिनिधि रत्नेश शाक्य ने एसडीएम भोगांव से शिकायत की। बताया कि गांव के अराजक तत्वों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया है। एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंची टीम ने कब्जा हटवाकर शेष जमीन पर बुलडोजर से चकरोड बनवा दिया।
एसडीएम संध्या शर्मा के निर्देश पर गांव पहुंची राजस्व टीम द्वारा जमीन की पैमाइश की गई। पैमाइश के बाद भी कब्जेदारों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व एवं थाना एलाऊ पुलिस की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। अवैध कब्जे को हटवाकर शेष बची जमीन पर बुलडोजर से चकरोड बनवा दिया गया। अवैध कब्जे के संबंध में पूर्व में ही क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर ग्राम प्रधान द्वारा कब्जेदारों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। टीम में शीशराम वर्मा, मुनेश कुमार, अनूप दीक्षित, हिमांशु राजावत, थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी, शिवकुमार गौतम, हेमलता, रूबी तंवर मौजूद रहे।