{"_id":"66ae66570f50d85cb309b389","slug":"encroachment-removed-from-nazuls-land-altercation-with-the-team-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121832-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नजूल की जमीन से हटाया कब्जा, टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नजूल की जमीन से हटाया कब्जा, टीम से नोकझोंक
Sat, 03 Aug 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर से कब्जा हटवाती टीम।
मैनपुरी। शनिवार को नगर पालिका को जानकारी मिली कि गोला बाजार स्थित नगर पालिका की नजूल की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जानकारी होने पर चेयरमैन और ईओ ने कार्यालय प्रभारी के नेतृत्व में टीम को बुलडोजर के साथ मौके पर भेजा। यहां टीम के साथ अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने नोकझोंक की। पुलिस को सूचना देते ही विरोध कर रहे लोग मौके से भाग गए।
शनिवार को चेयरमैन संगीता गुप्ता और ईओ को जानकारी मिली कि गोलाबाजार में नजूल की जो भूमि है उस पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जानकारी होने पर ईओ बुद्धिप्रकाश ने कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा और मनोज गुप्ता को लेखापाल के साथ मौके पर जाने को कहा। कार्यालय प्रभारी लेखपाल और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। यहां जैसे ही जमीन की नापजोख शुरू हुई कुछ लोग मौके पर आ गए और कहा कि यहां नजूल की जमीन नहीं है। इस पर कार्यालय प्रभारी की उनसे नोकझोंक हुई।
जब कार्यालय प्रभारी ने कोतवाली को फोन किया तो आरोपी लोग मौके से भाग गए। बाद में नगर पालिका की टीम ने लेखपाल के साथ नापजोक कर नजूल की जमीन की मेड़बंदी कराई। चेतावनी दी कि यदि किसी ने नजूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
नजूल की जमीन पर कब्जे की जानकारी मिली थी। इस पर टीम भेजकर जगह को चिन्हित कराते हुए सुरक्षित करा दिया है। शहर में अन्य स्थानों पर भी नजूल की जमीन की नापजोख के लिए अभियान चलाया जाएगा।
संगीता गुप्ता, चेयरमैन