{"_id":"6acb56f696b8c6be66026cd6","slug":"encroachment-at-rambagh-crossing-causes-traffic-jams-police-personnel-fall-ill-due-to-smoke-in-agra-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"माॅडल चाैराहे का ऐसा हाल: अतिक्रमण की मार और दिनभर जाम, शोर और धुएं से पुलिसकर्मी भी हो जाते हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माॅडल चाैराहे का ऐसा हाल: अतिक्रमण की मार और दिनभर जाम, शोर और धुएं से पुलिसकर्मी भी हो जाते हैं बीमार
Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
सार
चौराहे पर भारी वाहनों, बसों और अन्य वाहनों के दबाव के कारण वाहन रेंगने को मजबूर होते हैं। यातायात कर्मियों का कहना था कि चौराहे पर वाहनों के फंसने से धुआं और धूल उड़ती है। इसके कारण मास्क नहीं पहनने पर कई बार तबीयत खराब हो जाती है।
विज्ञापन
रामबाग चाैराहे पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार रामबाग अतिक्रमण और ऑटो चालकों के कब्जे के कारण पूरा दिन जाम से कराह रहा है। पूर्व में मॉडल चौराहों की लिस्ट में शामिल इस चौराहे पर जाम के कारण शोर और धुएं से यातायात व्यवस्था संभालने वाले भी बीमार हो जाते हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद चौराहे 50 मीटर की दूरी पर ठेल और वाहन पार्किंग न होने के आदेश इस चौराहे पर रोजाना दम तोड़ते हैं।
अमर उजाला की टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे रामबाग चौराहे की पड़ताल की। वाटरवर्क्स चौराहे से रामबाग की ओर दोनों ओर ऑटो चालकों ने पूरी सड़क घेर रखी थी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही हाईवे के किनारे डग्गेमार वाहन लाइन से खड़े दिखे। सड़क पर ठेल वालों ने कब्जा जमा रखा था। चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम संचालन कर रही थी लेकिन अतिक्रमण और ऑटो चालकों के सवारियां बिठाने के चलते हालात बदतर दिखे।
फ्लाईओवर के नीचे बनी रामबाग चौकी पर पहुंचे। चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों की गाड़ियां सड़क पर खड़ी थीं। वहीं बाहर ही यातायात पुलिस की कैनोपी थी। चौराहे पर भारी वाहनों, बसों और अन्य वाहनों के दबाव के कारण वाहन रेंग रहे थे। यातायात कर्मियों का कहना था कि चौराहे पर वाहनों के फंसने से धुआं और धूल उड़ती है। इसके कारण मास्क नहीं पहनने पर कई बार तबीयत खराब हो जाती है।
विज्ञापन
रामबाग चौराहे से नुनिहाई की ओर सर्विस रोड पर रास्ता संकरा है। वाहनाें की संख्या अधिक है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे की जगह पर खाने-पीने के समान दुकानों के लगने के कारण भीड़ दिखी। गंदगी के बीच लोग निकल रहे थे। अचानक बीच से वाहन निकालने के कारण भी जाम लग रहा था।
चौराहों को चिह्नित कर समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन चौराहों पर वाहनों का दबाव अधिक है, वहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जा रहा है। -अलका सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक