फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter with vehicle theft gang in NCR, Gurugram and UP

एनसीआर, गुरुग्राम और यूपी में वाहन चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, छह गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 26 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Encounter with vehicle theft gang in NCR, Gurugram and UP
वाहन चोर गैंग। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के अजीतगंज में स्वाट टीम और थाना एलाऊ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी

विज्ञापन

की 14 दो पहिया और चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा चाइना मेड रिवाल्वर और तमंचे भी बरामद किए। गैंग एनसीआर, गुरुग्राम समेत यूपी में वारदात अंजाम देता था। एसपी ने प्रेसवार्ता कर गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष एलाऊ आरके सिंह को जानकारी मिली कि
इलाबांस के पास अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। 

इस सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां मौजूद वाहन चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए छह वाहन चोर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार कार और 10 बाइक बरामद कीं। वाहन चोरों के छह साथी वहां से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम प्रशांत उर्फ पिंकू निवासी मोहल्ला बाजार करहल, किशन चतुर्वेदी निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे थाना करहल,
सोनू खटीक निवासी नगर पालिका के पास थाना करहल, उवैश हसन निवासी नई बस्ती करहल, मोहम्मद अफजल निवासी दलेल नगर बरनाहल और
मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला मनिहारन करहल बताया।

आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरों के पांच साथी लईक खान मोहल्ला मनिहारन, नदीम कबाड़ी निवासी नैनी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, अलीम निवासी मोहल्ला कानूनगोयान करहल, तौफीक कुरैशी निवासी मोहल्ला कसाई करहल व दो अन्य साथी भाग निकले। सभी एनसीआर, गुरुग्राम समेत अन्य स्थानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं, चोरी की कारों को महज 25-30 हजार में ही कबाड़ी को बेच दिया करते थे। 

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

स्वाट टीम और एलाऊ टीम ने जो वाहन चोरों का गैंग पकड़ा है। वह आन डिमांड चोरियां किया करता था। पकड़े गए लीडर प्रशांत यादव ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश से वाहनों को चोरी कर कबाड़ी लईक खान मोहल्ला मनिहारन, अलीम निवासी मोहल्ला कानून गोयान और फिरोजाबाद के कबाड़ी नदीम व साथ आए लोगों को बेच देता था। मोहम्मद उवैश उर्फ इरफान के मुताबिक वह भी गैंग का सदस्य हैं। वह भी वाहन चोरी के मामले में कानपुर, दिल्ली और मैनपुरी से जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed