{"_id":"683d279409a93596510a1d95","slug":"encounter-with-a-vehicle-theft-gang-one-miscreant-got-shot-police-caught-two-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: चोरी की बाइक की कीमत 10 से 15 हजार रुपये...पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चोरी की बाइक की कीमत 10 से 15 हजार रुपये...पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर, एक के पैर में लगी गोली
Mon, 02 Jun 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:54 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो वाहन चोरों को दबोच लिया। मुठभेड़ में एक चोर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकडे। इनमें एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भीड़भरे बाजार से वाहन चोरी करते थे। चोरी की गई बाइक 10 से 15 हजार में बेच देते थे।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु कश्यप गुलाब नगर, बोदला का रहने वाला है। उसका साथी विवेक है। आरोपियों के पास से 2 बाइकें मिली हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वाहन चोरी करते हैं। एक बाइक सुलहकुल नगर और दूसरी कोठी मीना बाजार से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बाइकों को झाड़ियों में छिपा दिया था। शनिवार रात को बाइक लेकर जा रहे थे। मगर, सीओडी तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस के रोकने पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की। पथाैली चाैकी के पास रोकने पर एक ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विष्णु कश्यप गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में 3 मुकदमे दर्ज हैं।