{"_id":"66abcab2148e3162170d18ec","slug":"employment-given-to-33-people-in-the-fair-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121722-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेले में 33 लोगों को दिया गया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेले में 33 लोगों को दिया गया रोजगार
Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को जिला सेवा योजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी दी गई। वहीं निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के बाद 33 युवाओं को रोजगार दिया गया।
जिला सेवा योजन अधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशन में लगे रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, भारत शीट लिमिटेड, डिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि के अधिकारियों ने युवाओं को साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में 55 युवा पहुंचे इनमें से 33 को रोजगार दिया गया। जागरुकता के तहत जिला सेवा योजन अधिकारी ने युवाओं को रोजगार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन जिले में होता रहता है। इसमें पहुंचकर युवा रोजगार हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर रवीश मिश्रा, हृदेश सक्सेना, बृजेश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, साहिल सिंह आदि मौजूद रहे।