{"_id":"64ecdb63c6ea083e180338f6","slug":"employees-warned-cms-of-gherao-and-agitation-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3420-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कर्मचारियों ने सीएमएस को दी घेराव और आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कर्मचारियों ने सीएमएस को दी घेराव और आंदोलन की चेतावनी
Mon, 28 Aug 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सीएमएस को दी घेराव और आंदोलन की चेतावनी
मैनपुरी। चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन के बाद भी साथी कर्मचारी की बहाली न किए जाने के बाद सीएमएस को घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों न कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के अनुसार समय निकल चुका है लेकिन कर्मचारी की बहाली नहीं की गई है। यदि तीन सितंबर तक कर्मचारी को बहाल नहीं किया जाता है तो वे लोग चार सितंबर से सीएमस का घेराव करते हुए आंदोलन करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि वार्ड बॉय पुष्पेंद्र कुमार को सीएमएस ने पूर्व में जेल जाने के मामले में निलंबित कर दिया था। लेकिन पुष्पेंद्र लंबे समय से जले से बाहर है। कर्मचारी नियमावली के अनुसार जब तक कर्मचारी का दोष सिद्ध नहीं हो जाता उसे लंबे समय तक निलंबन पर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र की बहाली के लिए 12 अगस्त को सीएमएस से मुलाकात कर संगठन ने ज्ञापन सौंपा था। सीएमएस ने सात दिन में बहाली का आश्वासन दिया था लेकिन बहाल नहीं किया। अब संघ ने निर्णय लिया है कि तीन सितंबर तक बहाली नहीं हुई तो चार सितंबर को संघ अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आंदोलन करते हुए सीएमएस का घेराव करेगा।
सोमवार को संगठन की बैठक भी हुई। बैठक में जिला मंत्री सुजीत कुमार, रविंद्र यादव, हरिकिशन, शैलेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।