{"_id":"6a35ac67910f8a32c600ccd0","slug":"employees-on-strike-sanitation-work-halted-agra-news-c-25-1-agr1070-1088785-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हड़ताल पर कर्मचारी, सफाई की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हड़ताल पर कर्मचारी, सफाई की छुट्टी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग।स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। संजय प्लेस के रेस्तरां में काम करने वाले युवकों और व्यापारियों के बीच मारपीट के मामले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्राथमिकी दर्ज न होने पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। इस मामले में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेगा जबकि वाल्मीकि समाज की महापंचायत रविवार को वाल्मीकि वाटिका में होगी।
संजय प्लेस क्षेत्र में सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को काम ठप कर दिया। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। सफाई कर्मचारियों के नेता गौरव वाल्मीकि ने बताया कि शनिवार को भी वाल्मीकि समाज के कर्मचारी संजय प्लेस में सफाई कार्य नहीं करेंगे।
कार्रवाई न होने पर सोमवार को पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य और वरिष्ठ नेता झिल्लोराम वाल्मीकि के नेतृत्व में पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से मिलेगा। सुनवाई नहीं हुई तो उसके अगले दिन पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। शुक्रवार को हड़ताल में संजय ऊंचिया, सोनू सिंह, सरवन नरवार, राहुल चौहान, शिवम चौहान, निखिल, बिरजू नरवार, संध्या, मुकुल, राधे आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मामले को जाति से न जोड़ें
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था बरकरार है। कर्मचारी आए थे। कुछ लोग आरोपी युवकों के अपराध को जाति की आड़ लेकर छिपाना चाहते हैं। अपराध को जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने किसी का उत्पीड़न नहीं हाेने देने का आश्वासन दिया है।
-- -- -- -- -- --
यह था मामला
संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास एक रेस्तरां में काम करने वाले लोहामंडी, राजनगर निवासी राहुल और उसके साथी संदीप का व्यापारियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने राहुल और संदीप का शांतिभंग में चालान किया। व्यापारियों के चौकी घेरने के बाद पुलिस ने रेस्तरां कर्मचारियों राहुल, संदीप, हर्ष और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में सफाई ठप की गई।
-- --
फोटो
वेतन न मिलने से कैंट स्टेशन पर तीन घंटे ठप रही सफाई
आगरा। वेतन नहीं मिलने से नाराज कैंट रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे काम बंद कर दिया। करीब तीन घंटे स्टेशन की सफाई व्यवस्था ठप रही। रेलवे अधिकारियों ने बाहर से सफाईकर्मियों को बुलाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने इसका विरोध कर दिया।
रेलवे अधिकारी पंकज कुमार ने कर्मचारियों से वार्ता की, जिस पर उन्होंने बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है, पीएफ भी नहीं काटा जा रहा और न ही समय से वेतन दिया जा रहा है। पंकज कुमार ने समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित सफाई एजेंसी को सात दिन का नोटिस जारी किया गया है। एजेंसी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए कहा है। प्रदर्शन में जहीर अब्बास, अनिल शर्मा, बी. लाल, अजय, निर्मला, सत्तो समेत करीब तीन दर्जन सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।