{"_id":"58fe4c5d4f1c1bbb38c0bed3","slug":"employees-changing-sheets-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला अस्पताल में चादरें बदलते मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चादरें बदलते मिले कर्मचारी
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
district-hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय में समय पर उपस्थिति के निर्देशों और ऐसा सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने के लिए की कवायद के बीच सोमवार को राजीव भवन पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन को 27 कर्मचारी और दो अधिकारी अनुपस्थित मिले। यहां से वो जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर वो बोले कि सुधार कर लो, नहीं तो कमिश्नर साहब को कार्रवाई करते देर नहीं लगेगी।
रविवार की शाम को कमिश्नर के. राममोहन राव ने वृंदावन और गोवर्धन पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस बारे में जिले के प्रशासनिक अफसरों को भनक भी लगने नहीं दी गई थी। सोमवार को जिले के कार्यालयों का हाल जानने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन प्रभात कुमार शर्मा पहुंच गए। अभी 10 ही बजे थे कि राजीव भवन में अपर आयुक्त ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और मैनुअल अटेंडेंस रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
27 कर्मचारी अनुपस्थित थे। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद और एई लघु सिंचाई सुवेंद्र सिंह भी गैरहाजिर मिले। कर्मचारियाें का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही दोनों अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यहां उन्होंने शौचालयों की खराब हालत और कई स्थानों पर पर्याप्त सफाई न होने पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सीडीओ मनीष कुमार वर्मा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
पैथोलॉजी को देखा और खुद का चेकअप भी कराया
राजीव भवन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे अपर आयुक्त ने सबसे पहले इमरजेंसी को देखा। यहां भी शौचालयों की हालत खस्ता मिली। महिला वार्ड में गुड्डी और बबली ने बताया कि शौचालयों में पानी नहीं है। पीने के पानी की भी समस्या है। खाना तो ठीक है। अन्य वार्ड में अपर आयुक्त के पहुंचने से पहले ही चादर बदली गई थीं। अटेंडेंट कक्ष के शौचालय में कबाड़ भरा हुआ मिला। अंतिम फ्लोर अभी बंद थी। पीछे की ओर गंदगी देख अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई। दंत विभाग में मशीन में जंग लगी हुई मिली। इस संबंध में डाक्टर को हिदायत दी गई। उन्होंने ब्लड बैंक, पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। खुद का चेकअप भी कराया। यहां एनआरएचएम के तहत काउंसलर के तौर पर तैनात अरुण कुमार की योग्यता पर उन्होंने सवाल खडे़ कर दिए। इसमें जांच के आदेश दिए। इस दौरान सीएमएस डा. अनूप अंबेश से साफ कह दिया सुधार कर लो। बाद में महिला अस्पताल में बच्चों की यूनिट देखी।
जाम में फंसे अपर आयुक्त
राजीव भवन से निरीक्षण को निकले अपर आयुक्त प्रशासन पुराने बस स्टेंड के निकट जाम में फंस गए। यहां करीब 15 मिनट तक उनकी गाड़ी फंसी रही। पुलिस बल के सहयोग से उनकी गाड़ी को निकाला गया।