फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees Ask For Money In Name Of Giving Dead Body In mainpuri

मैनपुरी में लाशों का सौदा: पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से वसूली, वायरल हुआ ऑडियो; महानिदेशक को भेजी गई रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2023 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ। इस मामले में टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। सीएमओ ने ये रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेजी है।
 

विज्ञापन
Employees Ask For Money In Name Of Giving Dead Body In mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने के वायरल ऑडियो की जांच रिपोर्ट अधिकारियों ने सोमवार को सीएमओ को सौंप दी। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेजी है। वहीं सीएमओ ने मामले में जिला अस्पताल में ठेका कर्मचारी पंकज कुमार पर कार्रवाई के लिए सीएमएस को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


ये है मामला 
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का एक ऑडियो 24 सितंबर को वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो की जांच के लिए सीएमओ ने 26 सितंबर को तीन सदस्यीस जांच टीम गठित की थी। जांच टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार , सीएमएस पुरुष डॉ. मदनलाल, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ.शिव कुमार उपाध्याय ने जांच करने के बाद सोमवार को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने मंगलवार को जांच रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेज दी। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मौसी के घर आई युवती ने की ऐसी हरकत, मौसा का छूटा पसीना; एक ही रात में लगा 13.50 लाख रुपये का झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए लिखा पत्र 
सीएमओ ने ऑडियो वायरल करने वाले जिला अस्पताल के ठेका कर्मचारी पंकज कुमार पर कार्रवाई के लिए सीएमएस को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार ने ही ये ऑडियो वायरल किए हैं।

ये भी पढ़ें -  फिरोजाबाद: नायब तहसीलदार का सोशल अकाउंट हुआ हैक, इस तरह हो सकी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed