{"_id":"606f3a768ebc3e8ca45eb398","slug":"employees-arrived-to-cut-duty-the-medical-board-will-decide-mainpuri-news-agr487851692","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कटवाने को पहुंचे कर्मचारी, मेडिकल बोर्ड लेगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कटवाने को पहुंचे कर्मचारी, मेडिकल बोर्ड लेगा निर्णय
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 62 कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इनमें अधिकांश लोगों ने बीमारी का हवाला दिया। अन्य ने पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगने की बात कही। सीडीओ ने बीमारी से संबंधित आवेदनों पर मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए लगभग दस हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 8340 कार्मिकों की ड्यूटी मतदान पार्टी में और अन्य की आरक्षित कार्मिक में लगाई गई है। नौ अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होना है। इससे पूर्व ड्यूटी कटवाने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विकास भवन में 62 कर्मचारियों ने पहुंचकर सीडीओ ईशा प्रिया को प्रार्थना पत्र दिए।
किसी ने बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी कटवाने की मांग की, तो कुछ लोगों ने पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगने का हवाला दिया। बीमारी से संबंधित सभी लोगों को मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे से सीएमओ कार्यालय में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगने के मामले में सीडीओ ने कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
सीडीओ कार्यालय में ही देना होगा प्रार्थना पत्र
बीमारी के कारण ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारी सीधे मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत नहीं हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में ही प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा। यहां से अग्रसारित आवेदनों को ही मेडिकल बोर्ड द्वारा संज्ञान में लिया जाएगा।
जांच में मिले फिट तो 11 अप्रैल को लेना होगा प्रशिक्षण
मेडिकल बोर्ड नौ अप्रैल को बीमार कर्मचारियों की जांच करेगा। इसके साथ ही नौ अप्रैल को ही प्रशिक्षण भी शुरू हो रहा है। जो कर्मचारी मेडिकल बोर्ड में जाएंगे वे प्रशिक्षण से छूट जाएंगे। इसके बाद अगर मेडिकल बोर्ड उन्हें फिट बताता है तो उन्हें 11 अप्रैल को दूसरी पाली में निर्धारित स्थल पर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
बीमारी से संबंधित सभी प्रार्थना पत्रों पर मेडिकल बोर्ड निर्णय लेगा। प्रार्थना पत्र देने वाले कर्मचारी विकास भवन से प्रार्थना पत्र अग्रसारित करवाकर नौ अप्रैल को सीएमओ कार्यालय में सुबह 11 बजे से उपस्थित रहेंगे। मेडिकल बोर्ड का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।