फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee organizations formulated strategy,will go on hunger strike on 24th

Agra: कर्मचारी संगठनों ने बनाई रणनीति, 24 को करेंगे भूख हड़ताल; पुरानी पेंशन बहाल समेत कई हैं मांगें

Sat, 21 Jun 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

 कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समस्त घटक संगठन 18 मांगों को पूरा कराने के लिए 24 को सदर तहसील परिसर में भूख हड़ताल करेंगे।
 

विज्ञापन
Employee organizations formulated strategy,will go on hunger strike on 24th
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समस्त घटक संगठन 18 मांगों को पूरा कराने के लिए 24 को सदर तहसील परिसर में भूख हड़ताल करेंगे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश टीबी डिमास्ट्रेशन सेंटर पर बैठक कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

हड़ताल में 40 से अधिक विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। अध्यक्ष सुभाष बघेल ने कहा कि सरकार निजीकरण करती जा रही है। विभागों में 75 फीसदी आउट सोर्स कर्मचारी हैं, जिन्हें कम मानदेय मिल रहा है। ठेकेदार और बिचौलियों का कमीशन बंधा है।
विज्ञापन


जिलामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि सभी पदों पर नियमित भर्तियां करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की जाए। ठेकेदारी व्यवस्था खत्म हो, कर्मचारियों के भत्ता सेवा बहाल करने समेत 18 मांगों के लिए भूख हड़ताल की जाएगी। मंडल अध्यक्ष राजीव उपाध्याय ने सरकार से आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष का चयन कर एक जनवरी 2026 से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में केके शर्मा, डॉ. रविंद्र सिंह राना, आनंद शर्मा, भारत सिंह, सतीष त्यागी, मनकेश्वर शर्मा, रामनरेश परमार, संतोश कुशवाह, विमल शर्मा, प्रवेंद्र सिंह, डॉ. पारुल गोयल, सुमनलता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed