{"_id":"66fe18b2d210518412059779","slug":"employee-of-private-company-travelling-from-gwalior-to-agra-in-taj-express-died-of-heart-attack-in-agra-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP news: ताज एक्सप्रेस में सफर करते समय आया हार्ट अटैक... यात्री की मौत; ग्वालियर से आ रहा था आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP news: ताज एक्सप्रेस में सफर करते समय आया हार्ट अटैक... यात्री की मौत; ग्वालियर से आ रहा था आगरा
Thu, 03 Oct 2024 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:52 AM IST
सार
ताज एक्सप्रेस में सफर करते समय हार्ट अटैक आया। एक यात्री की मौत हो गई। वह ग्वालियर से आगरा के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज एक्सप्रेस में ग्वालियर से आगरा आ रहे निजी कंपनी के कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गई। उन्हें ट्रेन में हालत बिगड़ने पर आगरा कैंट स्टेशन पर चिकित्सकों को दिखाया गया था। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मूलत: तिवारीपुर, गोरखपुर निवासी अयूब खान दयालबाग स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट में रह रहे थे। वह पांच साल से फरीदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत थे। पूर्व में दिल्ली हाईवे स्थित एक कालेज में प्रोफेसर थे। मंगलवार को कंपनी की विजिट पर ग्वालियर गए थे। शाम को ताज एक्सप्रेस से लौटकर आए। ट्रेन में अचानक गिर गए।
विज्ञापन
इस पर यात्रियों ने आरपीएफ कर्मियों को जानकारी दी। उन्हें सीपीआर दिया गया। मगर, उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। कैंट स्टेशन पर लाने के बाद चिकित्सकों को दिखाया गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गोरखपुर ले गए हैं।
विज्ञापन