{"_id":"6a8fbd2336dc2c74fd04cc8c","slug":"employee-fires-at-security-supervisor-in-agra-up-news-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन से पहले छिन गई नौकरी: गुस्साए फैक्टरी कर्मचारी ने सुरक्षा सुपरवाइजर पर चलाई गोली, FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन से पहले छिन गई नौकरी: गुस्साए फैक्टरी कर्मचारी ने सुरक्षा सुपरवाइजर पर चलाई गोली, FIR हुई दर्ज
Thu, 27 Aug 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:59 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर पहुंचकर सुरक्षा सुपरवाइजर पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से धमकी देते हुए फरार हो गया, जिसके खिलाफ थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर पहुंचकर सुरक्षा सुपरवाइजर पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ धमकी देते हुए बाइक से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दाऊजी एन्क्लेव, शास्त्रीपुरम निवासी अर्पित शाह ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अरतौनी स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। 25 अगस्त को कंपनी में फिटर का काम करने वाले रुनकता के मैंगो ठाकुर को ठीक से काम न करने पर सुपरवाइजर धर्मेश वरुण ने टोका। इस पर मैंगो ठाकुर गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बावजूद न मानने पर उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया था।
आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे मैंगो ठाकुर एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से कंपनी के गेट पर आया और गाली-गलौज करने लगा। उनके बाहर आते ही बाइक पर पीछे बैठे मैंगो ने उस पर फायर कर दिया। हालांकि वह बच गए। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।