फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emphasis on strengthening the organizational structure for Mission 2027

Agra News: मिशन 2027 के लिए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर जोर

Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organizational structure for Mission 2027
सपा की बैठक
आगरा। समाजवादी पार्टी सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर आक्रामक रुख अपनाएगी। हमारा लक्ष्य जिले की हर गली और हर पीड़ित नागरिक की सशक्त आवाज बनना है। ये बातें शनिवार को महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहीं।
विज्ञापन

वह फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित जन संकल्प संवाद में संबोधन कर रहे थे। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति साझा की। समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मिशन जनसंपर्क के तहत आगामी एक माह तक शहर के प्रत्येक वार्ड में जन-आवाज सुनो अभियान चलाया जाएगा। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनेगा। कार्यकर्ता समृद्धि योजना में नए और युवा कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। समर्पित कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए विशेष योजना पर काम शुरू होगा। डिजिटल संवाद मंच के तहत जनता से सीधा जुड़ाव रखने के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे महानगर अध्यक्ष कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed