{"_id":"5db3f1c88ebc3e01567f2e0e","slug":"emergency-medical-service-will-available-on-diwali-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इमरजेंसी में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों टीम रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इमरजेंसी में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों टीम रहेगी तैनात
Sun, 27 Oct 2019 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली के लिए पांच विशेषज्ञों की अतिरिक्त तीन टीम बनाई हैं। यह टीम भैया दूज तक रोस्टर प्लान के तहत ड्यूटी देंगी। दवाओं का भी स्टॉक किया गया है। इमरजेंसी में बर्न यूनिट के तौर दूसरी मंजिल पर बने नए वार्ड का उपयोग किया जाएगा।
दिवाली के लिए इमरजेंसी में त्वचा रोग विभाग, सर्जरी विभाग, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग और क्षय रोग विभाग के चिकित्सक शामिल किए हैं। इनकी तीन टीम बनी हैं, जो इमरजेंसी में तैनात रहेंगी। बर्न यूनिट नई आठ मंजिला इमारत में बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी के सर्जरी अनुभाग और दूसरी मंजिल पर बने नए वार्ड का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाओं की सुविधा है, लेकिन दिवाली के लिए अतिरिक्त तीन टीम बना दी हैं। दवाओं का भी अतिरिक्त भंडार करवा दिया है। विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है।

Trending Videos
चिकित्सकों के अवकाश निरस्त
उधर, फिरोजाबाद मं भी दीपोत्सव पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों के अवकाश को निरस्त कर दिया है। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी चार्ज भी तलब कर दिया है। रात्रि में भी चिकित्सक एवं इमरजेंसी ड्यूटी पर पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा।
सरकारी ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने को कहा है। वहीं, एंबुलेंस प्रभारी को निर्देश दिए कि 108 एंबुलेंस सेवा के प्वाइंट बना दिए जाएं। सूचना मिलने पर तुरंत ही एंबुलेंस लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ की ड्यूटी लगाई गई है।
सीएमओ डा. एसके दीक्षित का कहना है कि सभी चिकित्सकों की ड्यूटी निरस्त कर दी हैं। हमने ड्यूटी रोस्टर मांग लिया है कि किस समय किस चिकित्सक की ड्यूटी है। निरीक्षण भी कराएं जाएंगे। लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Diwali 2019: दीपोत्सव के उल्लास में स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल, ऐसे मनाएं 'सेहतमंद' उत्सव