{"_id":"5f3a0748936b8c04911cde79","slug":"emergency-landing-of-army-helicopter-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः सेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Mon, 17 Aug 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:59 AM IST
सार
तकनीकी गड़बड़ी के चलते गांव सांचोली के जंगल और गांव संकेत के स्कूल में उतरा हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में नंदगांव ब्लॉक के दो गांवों में सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। पहली लैंडिंग कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के गांव सांचोली के जंगल में हुई।
यहां तकनीकी गड़बड़ी ठीक करके हेलीकॉप्टर उड़ा लेकिन कुछ देर बाद करीब दस किलोमीटर दूर गांव संकेत में स्थित मंत्री के स्कूल में हेलीकॉप्टर उतारा गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक पायलट हेलीकॉप्टर लेकर चले गए।
नंदगांव ब्लॉक में गांव सांचोली कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का पैतृक गांव है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव सांचोली के जंगल में सेना के हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। सांचोली निवासी लोकपाल सिंह ने बताया कि सांचोली बदनगढ़ गिडोह के जंगलों में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई थी। विमान में पायलट, सह पायलेट के अलावा दो लोग और मौजूद थे।

थोड़ी देर के पायलटों के प्रयास के बाद वहां से उड़ान भर ली थी। दोबारा तकनीकी गड़बड़ी हुई तो पायलटों ने गांव संकेत के एसआरआर स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। यह स्कूल भी मंत्री का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे सेना का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी से अनियंत्रित हो गया। इस दौरान नंदगांव बरसाना के बीच संकेत गांव के एसआरआर स्कूल में गीली जमीन पर ही आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई।
करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर धंसा रहा। लैंडिंग के दौरान पायलेट ने स्कूल में मौजूद लोगों से स्कूल के गेट बंद करने और जनता को विमान से दूर रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया। पायलटों ने विमान के अनियंत्रित होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने तक हेलीकॉप्टर सफलतापूर्वक उड़ान भर गया।
गांव संकेत निवासी प्रत्यक्षदर्शी ठाकुर पीतम सिंह पूर्व प्रधान ने बताया कि पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। विमान तकनीकी खराबी से अनियंत्रित हो गया था। पायलटों ने सूझबूझ से सफलतापूर्वक लेंडिंग करा दी। मौके पर पहुंचे थाना बरसाना के दरोगा केपी सिंह ने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होने की लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान हेलीकॉप्टर सफलतापूर्वक उड़ान भर चुका था।

नंदबाबा मन्दिर के पास से गुजरा हेलीकॉप्टर
सेना का हेलीकॉप्टर सोमवार की सुबह नंदबाबा मंदिर के बहुत पास से गुजरा तो स्थानीय लोग परेशान हो गए। हेलीकॉप्टर अनियंत्रित लग रहा है जिस कारण लोग हेलीकॉप्टर को देखते रहे। पेड़ और मंदिर से हेलीकॉप्टर की अधिक दूरी न होने के कारण स्थानीय लोग लैंडिंग से पूर्व ही किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे थे। कुछ देर बाद लोगों को लैंडिंग की ही सूचना मिल गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।