फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Embezzlement of Rs 1.74 lakh of account holders of Sukanya Samriddhi Yojana

आगरा: सुकन्या समृद्धि योजना की रकम डकार गए डाकपाल, इस तरह हुआ खुलासा

Sun, 06 Mar 2022 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 01:50 AM IST
सार

सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों की रकम में हेराफेरी करने के बाद से डाकपाल गायब है। एसएसपी से शिकायत के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Embezzlement of Rs 1.74 lakh of account holders of Sukanya Samriddhi Yojana
पैसा - फोटो : Today City

विस्तार

अरतौनी स्थित डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में डाकपाल द्वारा 1.74 लाख रुपये का हेरफेर करने का मामला सामने आया है। 20 से अधिक खाताधारकों ने रकम डाकखाने में जमा कराई थी। इसकी पासबुक पर एंट्री भी की गई। मगर, डाकपाल ने रकम विभाग के खाते में जमा नहीं की। वह चार साल से फरार चल रहा है। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

बहाना लगाकर गायब हुआ डाकपाल

थाना सिकंदरा में निरीक्षक डाकघर पूर्वी उपमंडल गौरव गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि अरतौनी स्थित डाकघर में शाखा डाकपाल नारायण सिंह ने गबन किया है। एक मार्च 2017 को कर्मचारी विनोद कुमार ने शिकायत की थी कि डाकपाल नारायण सिंह आए थे और कहकर गए कि पैर में चोट लगी है। एक या दो दिन की छुट्टी पर रहूंगा। उनको चार्ज देने के बाद चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आए।

विज्ञापन

बाद में हुई जानकारी 

उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि डाकपाल ने अरतौनी डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के कुछ खाताधारकों की जमा रकम की पासबुक में एंट्री दर्ज की गई। मगर, रकम को सरकारी हिसाब में नहीं लिया गया। आरोप है कि तकरीबन 20 से अधिक खाताधारकों के 1.74 लाख रुपये जमा नहीं किए गए। शिकायत के अनुसार, 10 मार्च, 2017 से आरोपी नारायण सिंह फरार चल रहा है। उसकी लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से की गई शिकायत 

शिकायतकर्ता ने बताया कि पता चला कि वह अपनी मां और भाई से मिलने आता है। इस बारे में मां और भाई से पूछताछ की। मगर, उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तीन दिन पहले एसएसपी से शिकायत की गई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed