फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eligible persons are getting benefits from government schemes

Agra News: सरकार की योजनाओं का पात्रों को मिल रहा लाभ

Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eligible persons are getting benefits from government schemes
भोगांव/बेवर।
विज्ञापन



भोगांव। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाओं को संचालित किया है। इसका किसानों, महिलाओं, युवाओं, वृद्धों सहित प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। भाजपा चुनाव समय के जनता से जो वायदे करती है वह उन योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करती है। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, विशंभर तिवारी, सुनील राजपूत, अनुभव गुप्ता, आस्तेंद्र गुप्ता, अमित मिश्रा, अजय यादव मौजूद रहे।

बेवर के बस स्टैंड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधान प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह व नवीन यादव ने स्वागत किया। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनकल्याण को कटिबद्ध है। गरीबों के उत्थान की योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अन्नू बैस, ज्ञानेंद्र सिंह, विनय राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन






विकास योजनाओं का लाभ उठाएं

बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव जमथरी में विकसित संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। कल्याण अधिकारी वैभव पाल ने कहा कि सरकार द्बारा तरह तरह की योजनाएं ग्रामीणों के विकास के लिए चलाई जा रही हैं, लोग उनका लाभ उठाएं। डाक्टर मनोज पाठक द्बारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज पीसी राम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास यादव, उज्ज्वल मिश्रा, राजकमल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed