फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elevated road from Sikandra to Taj on the banks of Yamuna Setu Nigam will prepare DPR

Agra: यमुना के किनारे सिकंदरा से ताज तक एलिवेटेड रोड, सेतु निगम तैयार करेगा डीपीआर; जाम से मिलेगी मुक्ति

Tue, 07 Jan 2025 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

आगरा के एमजी रोड, बाईपास और यमुना किनारा रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए यमुना के किनारे सिकंदरा से ताज तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव है। इसे लेकर जिलाधिकारी ने सेतु निगम से डीपीआर बनाने के लिए कहा है। 
 

विज्ञापन
Elevated road from Sikandra to Taj on the banks of Yamuna Setu Nigam will prepare DPR
एलिवेटेड रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना के किनारे-किनारे सिकंदरा से ताजमहल के बीच एलिवेटेड रोड बन सकता है। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने एमजी रोड, यमुना किनारा और बाईपास रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम से मुक्ति के लिए नदी किनारे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव डीएम को दिया है। इस पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम को डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है। दूसरा एलिवेटेड रोड भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा के बीच बनाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए सेतु निगम ने यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मुलाकात कर योजना पर चर्चा की है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि एमजी रोड, यमुना किनारा और बाईपास पर अक्सर जाम लगता है। सिकंदरा से ताज के बीच यमुना किनारे नया रोड बनाकर शहर के प्रमुख रास्तों से जोड़ने से समस्या खत्म की जा सकती है। सिकंदरा से ताज जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे यमुना किनारा, खंदारी, कमला नगर, बल्केश्वर, आगरा किला समेत जगह-जगह सड़कों से जोड़ने से वाहनों का दबाव मुख्य तीन सड़कों पर नहीं आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए स्थानीय स्तर से डीपीआर तैयार कराई जा रही है, जिसकी पैरवी बाद में शासन से की जाएगी। आगरा शहर में लंबे समय से नई सड़कों का नेटवर्क नहीं बना है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी दिवाकर ने बताया कि भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा के बीच एलिवेटेड रोड के मुद्दे पर मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मुलाकात की है। दूसरे रूट की उपयोगिता तलाशी जाएगी।


 
विज्ञापन

15 साल पहले बनी थी स्काई बस की योजना
वर्ष 2006 में जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन के तहत बनाए गए सिटी डेवलपमेंट प्लान में सिकंदरा से ताज तक यमुना के किनारे एलिवेटेड ट्रैक पर स्काई बस चलाने की योजना बनाई गई थी। इस पर 997.90 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। वर्ष 2009 से 2012 के बीच 4 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाना था। हर साल इसमें क्रमश: 234, 243, 255 और 268 करोड़ रुपये से निर्माण पूरा किया जाना था, लेकिन बजट के अभाव के कारण स्काई बस चलाने का सपना पूरा नहीं हो सका।

 

1975 में एमजी रोड का हुआ चौड़ीकरण
आगरा में 50 साल से किसी नई सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। शहर के अंदर वाहनों के बढ़ते दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति के लिए नई सड़कों का निर्माण जरूरी है। वर्ष 1975 में इमरजेंसी के दौरान एमजी रोड को चौड़ा किया गया था। तब से लेकर अब तक एमजी रोड और संकरा हुआ है। फुटपाथ और दोनों साइड के साइकिल, रिक्शा, बैलगाड़ी ट्रैक पर कब्जा करके इस पर जनसुविधाएं बना दी गई हैं। तब से अब तक एमजी रोड पर वाहनों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed