{"_id":"694b7b1d31d4f30a5907eaa2","slug":"elephants-and-bears-celebrate-christmas-with-special-treats-and-festive-fun-in-agra-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथी और भालुओं ने मनाया क्रिसमस, भरपूर स्वादिष्ट व्यंजन...मनोरंजक खेल भी रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथी और भालुओं ने मनाया क्रिसमस, भरपूर स्वादिष्ट व्यंजन...मनोरंजक खेल भी रहे शामिल
Wed, 24 Dec 2025 11:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:03 AM IST
सार
हाथी-भालुओं की क्रिसमस पार्टी में भरपूर स्वादिष्ट व्यंजन रखे गए। इसके अलावा खास मनोरंजक खेल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
भालुओं और हाथियों के लिए क्रिसमस पार्टी
- फोटो : wildlife sos
विस्तार
यूं तो क्रिसमस का त्योहार करीब है, जगह-जगह आयोजन भी हो रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी जंगल के जानवरों को क्रिसमस मनाते देखा है। मंगलवार को कीठम स्थित भालू और चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र एवं अस्पताल में रहने वाले भालुओं और हाथियों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। यह पार्टी इस लिए भी खास थी क्योंकि इसमें उपहार के रूप में इनका सेहत से भरपूर स्वादिष्ट व्यंजन थे और खेलने के लिए खास मनोरंजक खेल भी।
क्रिसमस के लाल-हरे रंगों में लपेटे गए उपहारों और खूबसूरती से सजाए गए बाड़े इस अनूठे सेलिब्रेशन को और यादगार बना रहे थे। दोनो ही जगहों पर पेड़ों को घंटियों और सितारों से सजाया गया और सेंटा बने इनकी देखभाल करने वाले कर्मचारी। भालू संरक्षण केंद्र में पॉपकॉर्न, मूंगफली, खजूर, नारियल और शहद से भरे रहस्यमयी बक्से रखे गए, जो भालुओं के भोजन खोजने के व्यवहार को प्रोत्साहित करते हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में माया, फूलकली, एम्मा, तारा और सूरज हाथियों ने शाम की सैर के दौरान क्रिसमस के जश्न में भाग लिया। रंग-बिरंगे फलों की दावत और सावधानीपूर्वक तैयार किए गए सरप्राइज बॉक्स में पौष्टिक पसंदीदा खाद्य पदार्थ भरे गए थे। हाथी अस्पताल परिसर में हथिनी बानी को सरप्राइज बॉक्स और सजी हुई फलों की थालियों में स्वादिष्ट और पोषक भोजन की विशेष ट्रीट दी गई।
सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने इस त्योहारी गतिविधियों के माध्यम से हमने बचाए गए पशुओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके लिए स्नेहपूर्ण वातावरण भी तैयार कर पाते हैं। डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा कि केंद्र में हमारा प्रयास होता है कि इन पशुओं को त्योहारी मौसम के दौरान बेहतर आराम और देखभाल मिले।