फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elephant Vayu Finds Freedom and a New Life After 51 Years of Captivity

UP: 51 साल की गुलामी के बाद ‘वायु’ को मिली आज़ादी, जख्मों से जंग जीतकर फिर से जीना सीखा हाथी

Wed, 29 Apr 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 09:47 AM IST
सार

51 साल तक शोषण झेलने के बाद हाथी ‘वायु’ को रेस्क्यू कर पुनर्वास केंद्र लाया गया, जहां एक साल के इलाज से उसकी हालत में सुधार हुआ। अब वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन जी रहा है और देखभाल करने वालों पर भरोसा करना सीख रहा है।

विज्ञापन
Elephant Vayu Finds Freedom and a New Life After 51 Years of Captivity
वायु (हाथी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उसका नाम वायु (हाथी) था, लेकिन अपनी जिंदगी के 51वें वर्ष तक वह गुलामी की जंजीरों में रहा। उसके शरीर पर वर्षों के शोषण और उपेक्षा के गहरे जख्म थे। भारी लकड़ियां ढोने के क्रूर काम और लगातार प्रताड़ना ने उसके बाएं पैर को हमेशा के लिए खराब कर दिया था। 52 साल की उम्र में उसे कैद से मुक्त कर हाथी पुनर्वास केंद्र और अस्पताल लाया गया। जहां लगातार एक साल के इलाज के बाद अब धीरे-धीरे वह फिर से सामान्य जीवन बिताने लगा है। उसे 2000 किलो मीटर दूर स्थित उत्तर पूर्व के राज्य से चुरमुरा स्थित केंद्र में लाया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर-पूर्व के जंगलों से जब 53 वर्षीय 'वायु' को वाइल्डलाइफ एसओएस के मथुरा केंद्र लाया गया था, तो हड्डियां गलत तरीके से जुड़ने के कारण उसकी कोहनी का जोड़ पत्थर जैसा सख्त हो गया था। वायु के लिए हर कदम एक ऐसी सजा थी, जिसमें शारीरिक के साथ मानसिक चोटों का दर्द भी शामिल था। पिछले एक साल से, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम वायु के लिए एक ढाल बनकर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सामान्य जीवन देने के लिए टीम हर दिन नए प्रयास करती है। पैरों की जकड़न कम करने के लिए उसे हाइड्रोथेरेपी और फिजियोथेरेपी दी गई तो उसके नाजुक तलवों और नाखूनों की विशेष देखभाल ने उसे फिर से चलने का साहस दिया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण कहते हैं कि अब वायु की आंखों में अब डर की जगह देखभाल करने वालों के प्रति भरोसा नजर आता है।
विज्ञापन

सचिव गीता शेषमणि और चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख बैजूराज एमवी बताते हैं कि वायु के केंद्र में एक साल पूरे होने की खुशी में टीम ने उसके लिए एक शानदार ''''फ्रूट दावत'''' का आयोजन किया। ताजे केले, पपीते और तरबूजों से सजी यह दावत सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि उस सम्मान और प्यार का प्रतीक थी, जिससे उसे वर्षों तक महरूम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed