{"_id":"6413599f7cff7a0fdb084ad4","slug":"electricity-workers-protest-after-work-boycott-kasganj-news-c-25-1-92710-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार्य बहिष्कार के बाद बिजली कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार्य बहिष्कार के बाद बिजली कर्मियों ने दिया धरना
Thu, 16 Mar 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बिजली कर्मियों ने अपना 36 घंटे का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कर्मियों ने रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक महावीर सिंह ने कहा कि बिजली कर्मियों की काफी समस्याएं हैं। सरकार बिजली निगम का निजीकरण करने की साजिश कर रही है।
मांगों के संबंध में जो समझौता हुआ उसका पालन नहीं किया जा रहा है। संरक्षक केके सक्सेना ने कहा कि 3 दिसंबर 2022 को समझौते के समय 15 दिन में क्रियान्वयन का भरोसा दिया गया, लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समझौते पर क्रियान्वयन नहीं हुआ, जिससे कर्मियों में रोष है। कार्य बहिष्कार में पारेषण उपकेंद्रों एवं एसएलडी को छोड़कर अन्य कर्मी शामिल हुए है। 200 कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। रात्रि 10 बजे से कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसमें सभी कर्मी शामिल होंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता, सतेंद्र गंगवार, उपखंड अधिकारी रोहित कनोजिया, पंकज कुमार, रोमेश जादौन, अवर अभियंता शैलेंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे।