{"_id":"6ac1c9371dbd17f99d033a7a","slug":"electricity-worker-dies-at-ramlila-maidan-performance-postponed-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रामलीला मैदान में हादसा, काम करते समय गिरकर बिजली कर्मचारी की माैत; स्थगित की गई लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रामलीला मैदान में हादसा, काम करते समय गिरकर बिजली कर्मचारी की माैत; स्थगित की गई लीला
Sun, 04 Oct 2026 09:04 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:04 AM IST
सार
घायल बिजली कर्मचारी को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामलीला मैदान होने वाली लीला शनिवार को स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को बिजली का काम करते समय हादसे में बिजली ठेकेदार के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा होने से पुष्प वाटिका और ताड़का वध लीला का मंचन आरती के बाद स्थगित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल (36) निवासी 32/133 लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स, थाना कमला नगर के रूप में हुई है। शनिवार को रामलीला मैदान में बिजली का कार्य करते समय राहुल अचानक गिर गया। उसे तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना की सूचना परिजन को दे दी गई है।
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अब रविवार को पुष्प वाटिका, ताड़का वध और धनुष यज्ञ तीनों लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2007 में भी तत्कालीन मुख्य लीला संचालक रवि कुमार अग्रवाल के निधन के कारण आरती के बाद उस दिन की लीला स्थगित की गई थी।