फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity theft in 32 residence

विद्युत निगम की टीम ने 32 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर

Fri, 22 Apr 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
electricity theft in 32 residence
22एमएनपी-18- शहर के मोहल्ला महेंद्र नगर में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में विद्युत निगम का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने जिले भर में चेकिंग की। इस दौरान 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने महेंद्र नगर, डीएन नगर, हंसनगर, बिछिया रोड और गोला बाजार क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान 12 घरों में बिजली चोरी करते हुए पाया गया। वहीं, सात-सात बड़े बकाएदारों के मीटर उतार लिए गए, जबकि 33 बकाएदारों ने मौके पर ही बिल जमा किया। चोरी करते हुए पकड़े जाने वाले 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता मनीष कुमार, श्याम किशोर आदि शामिल रहे। इसके अलावा अवर अभियंता औंछा विशंभर सिंह न गांव तिसाह में तीन, अवर अभियंता दन्नाहार अखिलेश वर्मा ने गांव रुस्तमपुर में आठ और अवर अभियंता रजनीकांत ने कस्बा बेबर के मोहल्ला कृष्णा नगर और पुराना बाजार में नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 32 लोगों के विरुद्ध बिजली थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed