{"_id":"66fd48ca760301ed6600dc02","slug":"electricity-supply-to-two-dozen-houses-remained-disrupted-for-12-hours-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-124943-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दर्जन घरों की बिजली 12 घंटे ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दर्जन घरों की बिजली 12 घंटे ठप रही
Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन घरों की बिजली 12 घंटे ठप रही
- जर्जर केबलों के सहारे चल रही विद्युत आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। मंगलवार की रात 10 बजे लाइन में हुए फाल्ट से दो दर्जन घरों की बिजली बंद रही। 12 घंटे बाद बुधवार की सुबह फॉल्ट सही होने पर 10 बजे के बाद बिजली चालू हो सकी। 12 घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
जैन गली, अग्रवाल मोहल्ला, चौक के लिए विभाग द्वारा भुर्जी वाली गली में ट्रांसफॉर्मर रखा है। उपभोक्ता आए दिन फॉल्ट होने से परेशान रहते हैं। उनकी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता है। लोगों का कहना है कि पुरानी केबलों के सहारे व्यवस्था चल रही है। रात बिना बिजली के काटनी पड़ती है। जेई रात में तो दूर दिन में भी फोन नहीं उठाते हैं। फॉल्ट से जब केबल टूटती है तो केबलों को बदलने की बात कही जाती है। बाद में सब कुछ पुराने ढर्रे पर आ जाता है। सचिन गुप्ता, रजत जैन, दाऊदयाल वर्मा, राशिद हुसैन, उज्ज्वल अग्रवाल, आदिल राइन, मनोज जैन, मोहित गुप्ता, रोहित पांडेय, विकास जैन ने अधीक्षण अभियंता से केबलों को बदलवाने की मांग की है ।
ट्रिपिंग और कटौती से बढ़ रही परेशानी
कुसमरा। विद्युत विभाग की कटौती और फिर बेबजह ट्रिपिंग के नाम पर कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से रात में रोस्टिंग के नाम से हो रही से परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। आए दिन की ट्रिपिंग से निजात नहीं मिल रही है। कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीव तिवारी, गिरंद शाक्य, अरुण आचार्य, आशीष मिश्रा, अनूप पांडेय, दुर्गेश शुक्ला, अशोक प्रधान, नईम अंसारी, जीतू गुप्ता, अनिल पालीवाल, प्रशांत यादव, रतन गुप्ता, सौरभ मिश्रा ने अधिशासी अभियंता से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।