फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply did not reach Nagla Narpat even after eight years

Agra News: आठ साल बाद भी नगला नरपत में नहीं पहुंची विद्युत की सप्लाई

Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply did not reach Nagla Narpat even after eight years
अमांपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रनिधिमंडल ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम राकेश कुमार पटेल को मांग पत्र दिया। इसमें मांग की है कि विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला गजपत में आठ साल से कोई विद्युत सप्लाई नहीं है। गांव में सात दिन के अंंदर विद्युत सप्लाई के लिए पोल लगवाए जाएं और कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला नरपत में सन 2016 से अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। आठ साल से गांव ग्रामीण अंधकार में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गांव में विभाग द्वारा आज तक कोई पोल भी नहीं लगवाए गए हैं। गांव की लोगों की समस्याओं को देखते हुए गांव में विद्युत पोल लगाए जाएं। मांग पत्र में चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के अंदर गांव में विद्युत कार्य की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो बसपा एवं सामाजिक संगठनों लोगों धरना प्रदर्शन करने के लिए बध्य होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी राजेंद्र गौतम, युवा कार्यकर्ता विकास बाबू, आशीष कुमार विद्यार्थी, कृष्णपाल,अमन कुमार रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed