फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity supply bard for 17 hours

‘बिजली’ पर गिरी बिजली 17 घंटे तक आपूर्ति ठप

Tue, 31 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 31 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
बिगड़े मौसम में रविवार रात 12:30 बजे बिजली नेटवर्क पर ‘बिजली’ गिर पड़ी। इससे 220 केवी शमसाबाद से बोदला के 132 केवी सबस्टेशन की हाईटेंशन लाइन पर मलपुरा में इंसुलेटर फट गए। 132 केवी बोदला और आगरा कैंट सबस्टेशनों से 33 केवी के 7 सबस्टेशनों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। ट्रांसमिशन की टीम ने सोमवार को पूरे दिन मेंटेनेंस कर दोपहर 3 बजे के बाद आपूर्ति शुरू करने का दावा किया। वहीं विद्युत उपभोक्ताओं के मुताबिक शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


मलपुरा के 220 केवी लाइन पर इंसुलेटर पर गिरी बिजली से आगरा कैंट और बोदला 132 केवी सबस्टेशनों की सप्लाई थम गई। बोदला सबस्टेशन से जवाहरपुरम्, लोहामंडी, शास्त्रीपुरम्, शाहगंज, केदार नगर के 33 केवी सबस्टेशन जुड़े हैं। 132 केवी सबस्टेशन 220 केवी सिकंदरा से भी जुड़ा है, लेकिन इसमें भी कंडक्टर में आई खराबी से आपूर्ति बंद रही। आगरा कैंट सबस्टेशन से पोषित ग्वालियर रोड पर भी रात से लेकर शाम तक बिजली गुल रही। बोदला से कुछ क्षेत्रों को तीन बजे के बाद आपूर्ति दी गई, लेकिन आजमपाड़ा, जवाहरपुरम् लाइन में फिर फाल्ट हो गया, जिससे शाम 5:30 बजे तक लोगों को बगैर बिजली रहना पड़ा।
विज्ञापन


यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर वाईपी सक्सेना ने बताया कि मलपुरा के टावर में इंसुलेटर डैमेज हो जाने से आपूर्ति में बाधा आई। शाम तक दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबस्टेशन क्षेत्रों से बंद रही आपूर्ति
33 केवी लोहामंडी
33 केवी शास्त्रीपुरम्
33 केवी जवाहरपुरम्
33 केवी शाहगंज
33 केवी एयरफोर्स
33 केवी केदार नगर
33 केवी ग्वालियर रोड


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed