फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

अब बिजली विभाग के कार्यालय और फीडरों में भी लगेगा मीटर

Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
electricity
मैनपुरी। अब बिजली विभाग के कार्यालयों और फीडरों में भी मीटर लगाए जाएंगे। शासन से आदेश जारी होने के बाद बिजली विभाग ने काम शुरू कर दिया है। 15 मार्च तक सभी जगह मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

जिले में बने बिजली विभाग के सरकारी कार्यालयों में भी अब बिजली खर्च पता चल सकेगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जिले में बिजली विभाग के तीन खंड हैं। तीनों खंडों में बिजली विभाग के कार्यालय और फीडरों की संख्या 85 के करीब है। इन सभी में अब मीटर लगाया जाएगा। शासन ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश आने के बाद पॉवर हाउस स्थित कार्यालयों में पहले दिन मीटर लगवाया गया। इसके बाद अब उप खंडों में व फीडरों पर मीटर लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है उद्देश्य
बड़े पैमाने पर बिजली विभाग लाइनलॉस की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में तर्क ये है कि लाइनलॉस का एक बड़ा हिस्सा बिजली विभाग के फीडरों और कार्यालयों पर प्रयोग किया जा रहा है। इसी के चलते जब मीटर लग जाएगा तो यहां की भी असली खपत पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के कार्यालयों और फीडरों में बिजली की खपत जानने के लिए मीटर लगवाए जा रहे हैं। कार्य शुरू हो गया है, जल्द ही सभी जगह मीटर लग जाएंगे।
मांगेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed