फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

बिजली चोरी में 47 के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity
मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग अभियान में बुधवार को बिजली चोरी मिलने पर 47 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 21 टीमों ने 427 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर बकाया बिल के 32 लाख रुपये वसूल किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता के नेतृत्व में जेई और एसडीओ की देखरेख में बनी टीमों ने घर-घर जाकर बिजली चोरी को चेक किया। बकाया बिल जमा नहीं होनेे पर 427 घरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

आसान किस्त योजना के तहत बकाएदारों के लिए चलाई जा रही योजना में 29 फरवरी तक पंजीकरण कराने की लोगों को प्रक्रिया समझाई गई। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया 29 फरवरी तक ही आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण सभी सब स्टेशनों पर किए जाएंगे। पंजीकरण कराने वाले बकाएदारों को ही येाजना का लाभ मिलेगा। एक मार्च के बाद बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिया डालने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
अजीतगंज। गांव अटिया में एक बालक की मौत के मामले में विद्युत पोल पर कटिया डालने वाले शख्स के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार को बालक खेलते समय अर्थ के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया था। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अटिया निवासी पांच वर्षीय विपिन कुमार मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी घर के बाहर लगे विद्युत पोल में लगे अर्थ के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों की ओर से पड़ोसी जागेश्वर पर कटिया डालने का आरोप लगाया था।

कटिया के तार से ही अर्थ के तार में करंट प्रवाहित हुआ था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed