फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity employees raised their voice against privatization

UP: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 29 मई से कार्य बहिष्कार का एलान

Tue, 20 May 2025 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 20 May 2025 11:24 PM IST
सार

आगरा में मंगलवार को दो जगह प्रदर्शन किया गया। 21 मई से हर दिन तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कार्य बहिष्कार का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
Electricity employees raised their voice against privatization
बिजलीघर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 42 जिलों की बिजली व्यवस्था का निजीकरण करने की प्रक्रिया के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किए। गैलाना रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय और फतेहाबाद में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन में बिजली कर्मचारियों ने 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया है। 
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर बढ़ा चढ़ा कर घाटा दिखा रहे हैं। वह निजी घरानों की मदद कर रहे हैं। बताया कि निजीकरण के विरोध में 21 मई से 28 मई के बीच हर दिन दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। कॉरपोरेशन को इसका नोटिस दिया जा चुका है। बिजली कर्मचारियों ने दोनों जगह प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारेबाजी की और गेट पर ही धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


निजीकरण से हर साल 274 करोड़ रुपये का नुकसान
संघर्ष समिति उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि आगरा में निजीकरण से हर साल पावर कॉरपोरेशन को 274 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पावर कॉरपोरेशन 5.55 रु प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद कर निजी कंपनी टोरंट पावर को 04.36 रु प्रति यूनिट में दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed