फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity distribution corporation will make online geo tagging of houses in mainpuri

मैनपुरी: मकान पर बिल है बकाया, तो नहीं मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
सार

  • अगर आपके मकान पर संचालित कनेक्शन का बिल बकाया है तो नया कनेक्शन नहीं मिल सकेगा। इसके लिए विद्युत वितरण निगम अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन मकान की जियो टैगिंग कर देगा। ऐसे में भविष्य में भी बिल चुकाए बगैर नया कनेक्शन नहीं लिया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Electricity distribution corporation will make online geo tagging of houses in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी जिले में विद्युत वितरण निगम द्वारा बकाया बिल वसूल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नई समस्या सामने आई है। कई मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है या फिर संबंधित उपभोक्ता मकान बेचकर चला गया है। 

विज्ञापन


उसके नाम पर लिए गए बिजली कनेक्शन का बिल बकाया चल रहा है। ऐसे में बकाया बिल के विद्युत निगम के अधिकारियों को परेशान होना पड़ता है। मकान खरीदने वाले लोग ये तर्क देते हैं कि बिल उनका नहीं है और न ही उन्होंने बिजली का उपभोग किया है। 
विज्ञापन


ऐसे में अब बिजली विभाग भवन पर नया कनेक्शन नहीं देगा। इसके साथ ही अधिकारियों के बदलने पर गुमराह करके कनेक्शन न लिया जा सके, इसके लिए नया नियम बनाया गया है। हर उस मकान की विभागीय कर्मचारी ऑनलाइन जियो टैगिंग करेंगे, जिस पर बिल बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया जाएगा तो जियो टैगिंग से पता चल जाएगा कि संबंधित भवन पर बकाया है या नहीं। अगर बकाया है तो उसे जमा करने के बाद ही नया कनेक्शन मिलेगा।

मकान खरीदने से पहले निगम से कर लें जानकारी
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मकानों की बिक्री के बाद बिजली बिल बकाया होने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी मकान खरीदने से पहले ये जरूर देख लें कि उस मकान पर किराया बकाया तो नहीं है। 
 
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी मकान पर बिल बकाया है तो उसे कनेक्शन नहीं मिलेगा। इसके लिए उसकी जियो टैगिंग निगम की वेबसाइट पर कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि वे मकान खरीदने से पहले बकाया बिजली बिल की जानकारी जरूर कर लें। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed