{"_id":"631f1eee9697ff5a2128b9ca","slug":"electricity-department-junior-engineer-dead-body-found-on-railway-track-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे ट्रैक पर मिला विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे ट्रैक पर मिला विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 12 Sep 2022 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर की गई छानबीन के दौरान पुलिस को एक कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के जमाल नगर भैंस व विरूनी गांव के बीच डेडिकेटेड कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरहन के विद्युत सब स्टेशन खांडा पर तैनात अवर अभियंता सुखदयाल सिंह (53) पुत्र द्वारिका प्रसाद अतरौली अलीगढ़ के रहने वाले थे। बीते दिन उनका शव जमाल नगर भेंस व विरूनी गांव के बीच डेडिकेटेड कॉरिडोर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी।
सूचना पर सोमवार सुबह अवर अभियंता के परिजन आगरा पहुंच गए। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर की गई छानबीन के दौरान पुलिस को एक कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी हुई थी। बताया गया है कि सुखदयाल सिंह पिछले साढ़े तीन वर्ष से यहां पर तैनात थे। रविवार शाम मुड़ी फीडर से करीब पांच बजे खंदौली स्थित अपने आवास पर गए। उसके बाद बाइक से खांडा फीडर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकशी का प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार दोपहर घटना स्थल पर दक्षिणांचल विद्धुत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंद निदेशक, एसडीओ खंदौली गौरव कुमार, एसडीओ एत्मादपुर देवेंद्र सिंह पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या या आत्म हत्या का पता चल सकेगा।