{"_id":"5db435a78ebc3e013549b9e4","slug":"electricity-department-cut-connection-of-three-thousand-house-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोशनी के पर्व दीपावली पर मैनपुरी के 3216 घरों में 'अंधेरा', जानिए क्या है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी के पर्व दीपावली पर मैनपुरी के 3216 घरों में 'अंधेरा', जानिए क्या है कारण
Sun, 27 Oct 2019 09:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में रोशनी के पर्व दीपावली पर 3216 घरों में अंधेरा रहेगा। बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण इन घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। इस बार यहां रहने वाले परिवार अंधेरे में ही दीपावली मनाएंगे।
शहर में दीपावली पर कटिया डालकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। वहीं, बिजली विभाग बकाया बिल वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। विभाग का उपभोक्ताओं पर 1.5 अरब रुपया बकाया चल रहा है।
अभियान में पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। बकाया बिल जमा नहीं होने पर जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत 3216 घरों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
बिल जमा करने का नोटिस जारी होने के बाद भी संबंधित उपभोक्ताओं ने 26 अक्तूबर की शाम तक बकाया बिल जमा नहीं कराए हैं। कनेक्शन कटा होने के कारण इस बार 3216 परिवार अंधेरे में दीपावली का त्योहार मनाएंगे।

47.32 लाख वसूलने को नोटिस जारी
विभाग ने बिजली चोरी मिलने पर इस बार 363 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। इन उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली चोरी मिलने पर बकाया बिल के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। इन उपभोक्ताओं से 47.32 लाख रुपये वसूलने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
बकाया वसूली को जारी होगी आरसी
बिजली विभाग ने 363 उपभोक्ताओं को 47.32 रुपया जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में बिल जमा नहीं करने पर बकाया वसूल करने के लिए आरसी जारी करने की चेतावनी दी है। विभाग तहसील के माध्यम से बकाया बिल की वसूली कराएगा।

दीपावली पर कटिया से चोरी रोकने के लिए 22 विशेष टीमें काम करेंगी। जिन घरों के बकाए पर कनेक्शन काटे गए हैं, वह घर टीमों केे निशाने पर होंगे। कटिया से चोरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं से 20 से 50 गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। -रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता