फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity cut in mainpuri

अघोषित बिजली कटौती बढ़ा रही परेशानी

Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
electricity cut in mainpuri
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र में अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है। लोगों को विभाग और शासन से तय रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय बिजली कटौती शुरू हो जाती है। शहरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह से ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। शाम तक नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह सात बजे से गायब हुई बिजली सुबह 10-11 बजे ही आती है। उसके बाद दोपहर में एक बजे से चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शनिवार को पुरानी मैनपुरी क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना, पुरोहिताना, मिश्राना, मदार दरवाजा, देवी रोड़ में सुबह सात बजे काटी बिजली सुबह 10 बजे आई। सुबह 11 बजे बिजली फिर काट दी जो दोपहर एक बजे के बाद ही चालू की। नगर के मोहल्ला छपट्टी और वंशी गौहरा में भी सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आई। अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल का कहना है शनिवार को लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी जिसे फाल्ट सही कराने के बाद चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन

रोस्टर से नहीं मिल रही बिजली
बिछवां। बिछवां क्षेत्र में बिजली का बुरा हाल है। देहात क्षेत्र में लोगों को आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज और सिमरई का बुरा हाल हो चुका है। बिजली नहीं मिलने से नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। देहात क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। पुनीत पाडेय, अजयपाल यादव, संतोष सिंह, मनोज तिवारी, किशनपाल सिंह, सुभाष चंद्र, अतुल चौहान, अखड प्रताप सिंह, विपिन चौहान ने बिजली आपूर्ति सुचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed