बिजली संकट: आगरा में प्रभावित होने लगी विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में चार से छह घंटे की कटौती
कोयले की कमी से देशभर में गहरा रहे बिजली संकट से आगरा का दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भी अछूता नहीं है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर दिखने लगा है। हालांकि विद्युत निगम के एमडी का कहना है कि शहरी क्षेत्र में बिजली की किल्लत नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चार से छह घंटे की बिजली कटौती शुरू हो गई है। 18 घंटे के रोस्टर में 10 से 12 घंटे आपूर्ति हो रही है। आगामी दिनों में संकट और गहराने के आसार हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का कहना है कि शहरी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
हरदुआ गंज बिजली घर से डिस्कॉम को मिलने वाली बिजली में कमी शुरू हो गई है। जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रहा है। दक्षिणांचल के निदेशक (वाणिज्य) एसके गुप्ता ने बताया कि देहात के फीडरों पर चार घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली संकट से पूरा देश प्रभावित है।
Electricity crisis: देश पर आखिर क्यों गहरा रहा ब्लैकआउट का खतरा, जानिए ये चार कारण...
वहीं, खेरागढ़, बाह व फतेहपुर सीकरी के ग्रामीणों का कहना है कि दस घंटे बिजली काटी जा रही है। बमुश्किल 6 से 8 घंटे बिजली रात में मिल रही है। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को मैनेज किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति हो रही है।
10.99 रुपये प्रति यूनिट कीमत
कोयले की कमी से एक तरफ विद्युत उत्पादन प्रभावित है, दूसरी तरफ कीमतों में इजाफा हो रहा है। विद्युत मंत्रालय के मुताबिक रविवार को डिस्कॉम के लिए 10.99 रुपये प्रति यूनिट बिजली की कीमत रही। जबकि शनिवार को यह 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गई थी।
सार्वजनिक नहीं की गई स्थिति
डिस्कॉम में बिजली की मांग व आपूर्ति के आंकड़े दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने सार्वजनिक नहीं किए हैं। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने कहा कि जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।