{"_id":"6127c9578ebc3e05fe6eaa39","slug":"electricity-corporation-removed-cable-due-to-lack-of-even-a-single-connection-in-tikona-mainpuri-news-agr5052037158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकोना में एक भी कनेक्शन न होने पर विद्युत निगम ने केबिल उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकोना में एक भी कनेक्शन न होने पर विद्युत निगम ने केबिल उतारी
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को एक गांव में केबल उतरवाने के साथ ही डीपी बंद करा दीं। ये निर्णय गांव में एक भी कनेक्शन न होने के चलते लिया गया। विद्युतीकरण के बाद से ही ग्रामीण में चोरी से बिजली जला रहे थे। इससे निगम को नुकसान हो रहा था।
उप खंड करहल के विद्युत उपकेंद्र तखरऊ से गांव तिकोना में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युतीकरण के बाद भी किसी ने एक भी कनेक्शन नहीं लिया। ऐसे में विद्युत निगम ने कई बार लोगों को जागरूक कर कनेक्शन लेने के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सौभाग्य योजना में भी निशुल्क कनेक्शन भी नहीं लिए। इसके बाद भी वे चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे। बिजली चोरी से निगम को नुकसान हो रहा था।
ऐसे में उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला ने ठोस कदम उठाया। उन्होंने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर केबिल उतरवाने के साथ ही तीन डीपी बंद करा दीं। इससे गांव में आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने गांव के लोगों से कहा कि अगर कनेक्शन लेना है तो ही आपूर्ति चालू कराई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण अगर मांग करते हैं कनेक्शन शिविर का आयोजन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने 11 केवी लाइन से की छेड़छाड़
विद्युत उपकेंद्र अंडनी क्षेत्र के गांव नगला धर्म में एसडीओ रजत शुक्ला ने बिना कनेक्शन की डीपी बंद करा दी थी। इसके साथ ही बिजली चोरी करने वाले 14 लोगों पर पूर्व में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को 11 केवी लाइन में छेड़छाड़ कर फॉल्ट कर दिया। जब विद्युत निगम की टीम गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने फॉल्ट सही नहीं करने दिया। वे पहले डीपी चालू करने का दबाव बनाने लगे। सूचना पर उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता पंकज कनौजिया पुलिस के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद 11 केवी लाइन की मरम्मत कराई जा सकी।
जिन गांवों में कनेक्शन नहीं हैं, वहां तार उतरवाने के साथ ही डीपी बंद कराई जा रही हैं। कनेक्शन लेने पर ही इन गांवों में आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी।