{"_id":"62e57347e4e65c47223f6601","slug":"electricity-corporation-illuminated-2744-houses-mainpuri-news-agr5419039104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने 2744 मजरों का किया विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने 2744 मजरों का किया विद्युतीकरण
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को कुरावली ब्लॉक सभागार में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत निगम ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 2744 मजरों का विद्युतीकरण किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन कात्यानी देवी, महावीर सिंह, अजय शाक्य, विश्व प्रताप जैन एवं आईसीएसई. बोर्ड परीक्षा में जनपद की टॉपर समीक्षा जैन को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि अतुल प्रताप सिंह और जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। गांव के हर गली और कोने के आखिरी घर तक सौभाग्य योजना के माध्यम से बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि आज देश में चार लाख मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ये उत्पादन मांग के सापेक्ष एक लाख मेगावाट अधिक है। इसका निर्यात अन्य देशों को किया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने कहा कि552 ग्राम पंचायतों के 2744 मजरों का विद्युतीकरण किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नवीन विद्युतीकरण एवं सौभाग्य योजना के अंतर्गत 1580 ग्रामों, मजरों में 72350 बिजली के खंभे, विभिन्न छमताओं के 5546 परिवर्तक, 11केवी की 3613 किमी विद्युत लाइनों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
अतिथियों ने सौभाग्य योजना के अंतर्गत अनारकली, कल्पना, महादेवी, विनोद कुमार, रामबाबू, राज कुमार, विमलेश, सत्यवीर सिंह, राम भरोसे लाल, सुघर सिंह, पंकज कुमार, रामकली आदि को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कुरावली संजय कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, मलिखान सिंह, उदय चौहान, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।