{"_id":"6203c993cd96564abf763976","slug":"electricity-corporation-did-not-give-information-sought-under-rti-to-the-applicant-mainpuri-news-agr5237975140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दी आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दी आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना
विज्ञापन
मैनपुरी। सूचना का अधिकार के तहत आवेदक द्वारा मांगी गई सूचना विद्युत निगम द्वारा आवेदक को नहीं दी गई है। आवेदक के अनुसार निगम समझौते का दबाव बना रहा है। समय सीमा बीतने के बाद भी सूचना नहीं मिलने पर आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की है।
थाना दन्नहार क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी श्यामकिशोर यादव ने आरटीआई के तहत विद्युत निगम से तीन आवेदनों में अलग-अलग बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। प्रथम आवेदन में जिले में जनवरी 2018 से 30 अगस्त 2021 तक तीनों खंड में तैनात रहे जेई, जेई द्वारा किस वर्ष, किस माह में किन-किन बिजली घर के किस कार्यों में कितने रुपये बिजलीघर में खर्च किए। कार्य का नाम, कार्य का स्थान, स्वीकृत राशि कहां खर्च की गई की जानकारी मांगी है। दूसरे आवेदन में एक जुलाई 2018 से विच्छेदन टीम की उपखंड बिजली घर पर नियुक्त, किस टीम ने कितने कनेक्शन काटे, 2015 से अब तक किस उपखंड पर बिजली घर में भवन, कमरा, शौचालय, बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। एक जनवरी 2018 से अब तक बिजली संबंधित जागरुकता अभियान एवं एक मुक्त योजना में किस मद में कुल कितनी धनराशि खर्च की गई है और तीसरे आवेदन में प्रवर्तन दल की टीम के कर्मचारी, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति प्रमाण पत्र के साथ अवर अभियन्ता अजीत सिंह की प्रवर्तन दल में नियुक्ति बाद मैरिज हॉल, कॉलेज, ईट भट्टा, धान मिल कोल्ड स्टोरेज, फ्लोर मिल, आटा चक्की, ढाबा, प्रतिष्ठान पुलिस स्टेशन आदि की चेकिंग कब और किस दिनांक में की है। प्रवर्तन दल की टीम जिस स्थान पर निवास कर रही है उस परिसर में किस नाम से कनेक्शन स्वीकृत है। उनकी कनेक्शन संख्या, मीटर प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी है। जो आवेदक को नहीं मिली है।
----
आरटीआई से सूचना मांगे जाने की जानकारी नहीं है। आवेदक को सूचना क्यों नहीं मिल सकी है। इसकी जानकारी कराई जाएगी। जानकारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता