फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity contract workers staged a sit-in at the sub-centres

विद्युत संविदाकर्मियों ने उपकेंद्रों पर ही दिया धरना

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers staged a sit-in at the sub-centres
मैनपुरी। विद्युत निगम में कार्यरत संविदाकर्मी सोमवार को कार्य से विरत रहे। अधिकांश कर्मचारियों ने जहां शक्ति भवन लखनऊ पर आयोजित घेराव में भाग लिया तो वहीं अन्य ने उपकेंद्रों पर ही प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान फॉल्ट या अन्य कार्य नहीं किए। समान कार्य समान वेतन, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, बीमा आदि की मांग को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मी आंदोलनरत है। इसी के तहत 15 नवंबर को संविदाकर्मियों का लखनऊ स्थित शक्ति भवन का घेराव प्रस्तावित था। सोमवार को घेराव के लिए जिले के अधिकांश संविदाकर्मी लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

वहीं जो संविदाकर्मी किसी कारण से नहीं जा पाए उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगें माननी ही होंगी। इसी के चलते सोमवार को उन्होंने कार्य नहीं किया। बिजली के फॉल्ट भी संविदा कर्मचारियों ने अटेंड नहीं किए। इसके चलते फॉल्ट व अन्य कार्यों में विभाग के अन्य कर्मचारियों को लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जहां विद्युत संविदाकर्मी लखनऊ चले गए तो वहीं मंगलवार को वे सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी वे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। ऐसे में आगामी तीन दिनों तक संविदाकर्मी काम पर नहीं लौटेंगे। इससे विभाग की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed