फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity bills of farmers and poor should be waived off

Agra News: किसानों और गरीबों का बिजली बिल माफ किया जाए

Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills of farmers and poor should be waived off
मैनपुरी। समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए राजस्व अधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि देश के सभी किसानों और गरीबों को बिजली बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार की दोपहर पहले कलेक्ट्रेट परिसर के चक्कर लगाते हुए जमकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्व अधिकारी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सांसदों द्वारा जनता को एक लाख रुपये एक वर्ष में दिए जाने की घोषणा की गई है इसको संसद सदन के पटल पर लाया जाए। उन्हें हर महीने 8500 रुपये दिए जाने का कानून बनाया जाए। चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। सेना की भर्ती पुराने तरीके से की जाए। किसानों द्वारा केसीसी से लिए गए ऋण को माफ किया जाए। सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सभी को एक समान शिक्षा की व्यवस्था की जाए। चकरोड़ों को कब्जा मुक्त कराया जाए। दिव्यांग, वृद्धावस्था आदि सभी पेंशन को बढ़ाकर 8500 रुपये प्रदान किए जाएं। इस अवसर पर पूजा शाक्य, धर्मेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, हरिलाल, शशी कपूर, जयवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश फौजी, संगमदयाल, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed