फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity bill problem,pending bill,electricity problem in kasganj,electricity problem news,electicity corporation

कोरोना कर्फ्यू में बिजली निगम का राजस्व हुआ कम, अधिकारियों ने की ऑनलाइन बिल जमा कराने की अपील

Sun, 16 May 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
electricity bill problem,pending bill,electricity problem in kasganj,electricity problem news,electicity corporation
कासगंज। संक्रमण के इस दौर में जहां एक ओर सभी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं विद्युत विभाग के राजस्व पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। सामान्य महीनों की अपेक्षा विभाग का इस महीने अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये का राजस्व घटा है। विभाग का मानना है कि पूरे ही महीने वसूली की रफ्तार बेहद धीमी रहेगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के बिल काउंटरों पर उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से कम हुई है। हर महीने बिल जमा करने के लिए काउंटरों पर पहुंचते तमाम उपभोक्ता इस बार घर से निकलने में डर रहे हैं। इस बीच बिजली विभाग के अफसरों ने 15 मई तक के बिल वसूली की समीक्षा की तो पाया कि सामान्य महीनों की 15 तारीख तक की वसूली की अपेक्षा इस महीने अब तक 4 करोड़ रुपये की बिल वसूली प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन बिजली बिल जमा करा दें। जिससे कि वे किसी असुविधा से बच सकें। इसके अलावा अफसरों ने भी विभाग के कर्मचारियों पर राजस्व बढ़ाने का दबाव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 18 करोड़ रुपये सामान्य महीनों में औसतन होता है बिल जमा।
- 14 करोड़ रुपये का अब तक विद्युत विभाग को मिला है राजस्व।
कोरोना संक्रमण में बिजली विभाग की राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। लोग मोबाइल के माध्यम से घर बैठे बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी उपभोक्ता बिल जमा करें। जिससे उन पर एक साथ आर्थिक भार न पड़े। -पीएम प्रभाकर, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed