फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity bill problem

बिजली विभाग ने ऐसे जमा करा लिए 21 करोड़ रुपये

Fri, 31 Jan 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
electricity bill problem
मैनपुरी। आसान किस्त योजना के तहत 31 जनवरी तक तय समय सीमा में 34 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए हैं। उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने के लिए 21 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। विभाग का लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी 45 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। यह बातें शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

पावर हाउस कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शुक्रवार की शाम आसान किस्त योजना की समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने कहा आसान किस्त येाजना 31 जनवरी तक 34 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए हैं। बकाया बिल का 21 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं ने जमा करा दिया है। तीन हजार उपभोक्ताओं ने एक मुश्त पूरा बिल जमा कर दिया है। विभाग का 66 करोड़ बकाया बिल वसूली का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष अभी भी 45 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने कहा अब बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। एक साथ चलाए जाने वाले अभियान में 24 से अधिक टीमें काम करेंगी। अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता, एसडीओ ब्रजेश कुमार, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 टीमों ने काटे 183 कनेक्शन
मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग अभियान के तहत बिजली विभाग की 15 टीमों ने शुक्रवार को 183 उपभोक्ताओं के बकाया बिल होने पर कनेक्शन काट दिए हैं। उपभोक्ताओं से बकाया बिल के आठ लाख रुपये वसूल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया आसान किस्त योजना में जो उपभोक्ता पंजीकरण करा लेंगे। उनके खिलाफ कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। समय सीमा बीतने के बाद बकाएदारों के खिलाफ बकाया बिल वसूली का अभियान चलाया जाएगा।
बिजली चोरी में 75 सौ रुपया जुर्माना लगाया
मैनपुरी। बिजली चोरी करके नलकूप चलाने वाले पर स्पेशल जज विद्युत ने 75 सौ रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा करने के बाद उसको अदालत से छोड़ दिया गया है।

तहसील करहल के गांव तुलसीपुर निवासी कायम सिंह के निजी नलकूप पर बिजली बिल बकाया होने पर मार्च 2013 में प्रभारी जेई रावेंद्र प्रताप कनेक्शन काट दिया। दोबारा चेकिंग में कटिया से नलकूप चलाते मिलने पर उसके खिलाफ थाना बरनाहल में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज विद्युत की कोर्ट में हुई। बिजली विभाग के जेई, विवेचक सहित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी के सर्मथन में गवाही दी। स्पेशल जज विद्युत ने उसको बिजली चोरी करने का दोषी पाकर 75 सौ रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत में जुर्माना जमा करने पर उसको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed