फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity bill

बकाया बिल जमा नहीं किया तो विद्युत विभाग ने काट दी नवीन मंडी की बिजली

Tue, 26 Nov 2019 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
electricity bill
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
मैनपुरी। नवीन मंडी में बकाया बिजली बिल के चलते सोमवार को कनेक्शन काट दिया गया। मंगलवार को भी कनेक्शन नहीं जोड़ा । लाइन न होने के चलते अंधेरे में ही किसानों की फसल की तौल हो रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का नवीन मंडी पर लाखों का बिल बकाया है। ऐसे में सोमवार को बिजली विभाग ने नवीन मंडी का कनेक्शन काट दिया। इससे मंडी में अंधेरा छा गया। मंडी में धान की अधिक आवक के चलते रात में भी तोल होती है जो अंधेरा होने से ठप हो गई। ऐसे में किसान और आढ़ती परेशान रहे। मंगलवार को भी अंधेरे में ही तोल हुई तो आढ़ती विरोध करने लगे। आढ़तियों ने मामले की जानकारी उप निदेशक मंडी परिषद आगरा को भी दी है। उनका आरोप है कि कनेक्शन काटना तो ठीक है, लेकिन मंडी में जनरेटर से जलने वाले हाईमास्क लाइटों को मंडी समित जानबूझकर नहीं जला रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खराबी के चलते नहीं हो सकी वैकल्पिक व्यवस्था
नवीन मंडी में नीलामी चबूतरों व सड़क पर हाईमास्क लाइट लगी हुई हैं। इनकी रोशनी पूरी मंडी में रहती है। ये लाइट बिजली जाने पर जेनरेटर से भी जलती हैं। सोमवार को जब बिजली कटी तो ये लाइट नहीं जलाई गईं। आढ़तियों ने विरोध किया तो पता चला कि इनमें कोई खराबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली घोटाले में ही नपे थे पूर्व सचिव
नवीन मंडी में बिजली का मामला बहुत ही हाईप्रोफाइल है। एक माह पहले नवीन मंडी में तैनात सचिव को बिजली व्यवस्था को ठेके पर देने को लेकर लाखों की अनियमितता करने का दोषी पाया था। इसके बाद निदेशक मंडी परिषद ने उन्हें निलंबित कर दिया था। ऐसे में बिजली के मामले में मंडी के अधिकारी और कर्मचारी भी हाथ डालने से कतरा रहे हैं।

बिजली बिल बकाया होने के चलते मंडी की बिजली काटी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। बुधवार तक वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। वहीं आढ़तियों को अपनी दुकान के लिए अलग कनेक्शन लेना होगा।
प्रदीप कुमार, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed