फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijlikarmi absconded after collecting bills of lakhs of rupees from consumers In Kasganj

Kasganj: उपभोक्ताओं से लाखों के बिल की वसूली कर फरार हुआ बिजलीकर्मी, ढूंढने को लगाई गई पुलिस

Sun, 05 Mar 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिजलीकर्मी ने ही उपभोक्ताओं के साथ ठगी की। आरोपीकर्मी ने उपभोक्ताओं से लाखों रुपये के बिल की वसूली की और फरार हो गया। इससे उनके खाते में अभी भी बिल की बकाया राशि दर्ज है।     

विज्ञापन
bijlikarmi absconded after collecting bills of lakhs of rupees from consumers In Kasganj
बिजली का बिल वसूलकर कर्मी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बिजली उपभोक्ताओं से लाखों रुपये के बिल की वसूली करके कार्यदायी संस्था का बिजली कर्मचारी भाग गया। उसने करीब आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं के साथ फ्रॉड किया। उनसे पैसे एकत्र किए और फरार हो गया।अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला सहावर थाना क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र का है। यहां उपभोक्ताओं से बिल वसूल करने वाली कार्यदायी संस्था का कर्मचारी 43 उपभोक्ताओं से संकलित किए गए 1,03108 रुपये लेकर फरार हो गया। कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से पैसा लेकर उनकी रसीद तो काट दी थी, लेकिन धनराशि को खाते में जमा नहीं किया। 

विज्ञापन

इस क्षेत्र में अक्टूबर में तैनात था कर्मी

विद्युत निगम के अवर अभियंता ने कार्यदायी संस्था और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत उपकेंद्र सहावर देहात और सहावर टाउन पर बीएस टेक्नोलॉजी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने बिल जमा करने के लिए बृजेश को तैनात किया। वह वर्ष 2022 में अगस्त माह से अक्टूबर माह तक इस क्षेत्र में तैनात रहा। इस दौरान कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से बिल धनराशि की वसूली कर रसीद तो काट दी लेकिन धनराशि उपभोक्ताओं के नाम से खाते में जमा नहीं की। रुपये हड़पने के बाद कर्मचारी ने केंद्र पर आना भी बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज की गई रिपोर्ट

मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता ग्रामीण को हुई। उन्होंने संबंधित आरोपी कर्मचारी को बुलाया भेजा, लेकिन वह नहीं आया। अधिशासी अभियंता ने संबंधित कर्मी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी अरविंद झा और अवर अभियंता अभिषेक वर्मा ने थाना सहावर में मामले की रिपोर्ट कार्यदायी संस्था और कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed