{"_id":"64135bd9ea4350292d076a76","slug":"electrical-workers-went-on-strike-from-10-pm-mainpuri-news-c-25-1-92850-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रात दस बजे से हड़ताल पर गए विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रात दस बजे से हड़ताल पर गए विद्युत कर्मी
Thu, 16 Mar 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर रात दस बजे से विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। 72 घंटे की हड़ताल का समिति ने आव्हान किया है। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन के हाथों में विद्युत निगम की कमान रहेगी। विद्युत आपूर्ति सुचार रखने के लिए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
बृहस्पतिवार को भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर सदस्यों ने कार्य बहिष्कार करके पावर हाउस में धरना दिया। धरने में एक बार फिर दोहराया गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं। ऊर्जा मंत्री के साथ किए गए समझौते को लागू नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रात दस बजे से 72 घंटे के लिए कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के तहत समिति के सदस्य रात दस बजे से हड़ताल पर चले गए। आंदोलन करने वालों में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई के अलावा संविदा कर्मी भी शामिल हैं। लिनिकीय संवर्ग के अलावा टीजी टू स्तर के कर्मचारी काम कर रहे हैं। शक्ति भवन लखनऊ से 72 घंटे की हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचार रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपकेंद्रों पर रहेंगे प्रशासनिक अधिकारी
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की 72 घंटे की हड़ताल के दौरान उप केंद्रों की कमान जिला स्तरीय अधिकारी संभालेंगे। जिनको प्रशासन द्वारा नामित किया जाएगा। व्यवस्थाएं बाधित नहीं हों इसके लिए लगातार मानीटरिंग की जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से हर उप केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जो कर्मचारी काम करना चाहेंगे उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
निगम ने बनाया नियंत्रण कक्ष
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसके लिए मोबाइल नंबर 9193304029 तथा 9193303899 जारी किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अभिषेक अग्रवाल, आदेश कुमार, दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक रोहित राठौर, सचिन चौहान, रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक मनोज कुमार, चंद्रेश सिंह मौजूद रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में हरेंद्र परमार सुपरवाइजर तथा शरद मिश्रा 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।