फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electrical workers demonstrated at the Superintending Engineer's office

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers demonstrated at the Superintending Engineer's office
मैनपुरी। जम्मू कश्मीर में विद्युत कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का प्रदेश के विद्युत कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। इसी के तहत सोमवार को विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया तो वे कोई भी कदम उठाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक सहायक अभियंता रजत शुक्ला ने कहा कि विद्युत निगम के निजीकरण का सभी विरोध कर रहे हैं। वहीं सरकार के अन्य कुछ निर्णय भी सही नहीं है, जिन्हें कर्मचारी और जनता के हित में वापस लिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इसी के चलते 21 हजार विद्युत निगम के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते प्रदेश के विद्युत कर्मियों ने तीन दिवसीय प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सहायक अभियंता पदम गर्ग, संजीव यादव, दिलीप भारती, एंद्र कुमार शर्मा, मुन्नीलाल गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सिंह, अवर अभियंता रजनीकांत, प्रतीक यादव, त्रिलोकी राजपूत, मनीष कुमार अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed