{"_id":"5d6766628ebc3e017833fda1","slug":"electrical-connections-cut-off-in-bsnl-towers-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकाया न चुकाने पर बीएसएनएल टावरों की 'बत्ती गुल', कई दफ्तरों में ठप रही इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न चुकाने पर बीएसएनएल टावरों की 'बत्ती गुल', कई दफ्तरों में ठप रही इंटरनेट सेवा
Thu, 29 Aug 2019 11:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल टावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पर 17 लाख की बकायेदारी को लेकर विद्युत निगम ने बुधवार को मोबाइल टॉवरों की बिजली काट दी। इससे शहर के छह टावरों पर बिजली आपूर्ति नहीं होने से मोबाइल सेवा ठप रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को विद्युत निगम ने 17 लाख रुपये की बकायेदारी के चलते बीएसएनएल के 11 टावरों की बिजली काट दी थी। इसके बाद पांच टावरों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। बुधवार को छह टावर बिजली नहीं होने से बंद रहे। इसके चलते लाखों बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान रहे।
जिलाधिकारी कार्यालय समेत कचहरी रोड स्थित बैंक शाखाओं में सर्वर ठप रहा। इसके कारण सरकारी कामकाज भी बाधित रहा। जिन टावरों की बिजली काटी गई, उनमें वनगांव रोड, बस स्टैंड, टीडीएम कार्यालय, असरौली, हिंदुस्तान लीवर, अलीगंज रोड हैं।

बीएसएनएल अधिकारियों की मानें तो जल्द ही बकाया जमा कर टॉवरों की विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। शहर के वनगांव रोड, बस स्टैंड, टीडीएम कार्यालय, असरौली, हिंदुस्तान लीवर, अलीगंज रोड स्थित टावर बंद रहने से लोग परेशान रहे।
जिलाधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि शहर में पांच टावरों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। एक टावर तीन किमी रेंज में काम करता है। शेष टावरों की सप्लाई जल्द शुरू करा दी जाएगी।
उधर, अलीगंज क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ भी अभियान चलाकर 200 से अधिक कनेक्शन काटे। उपखंड अधिकारी आफताब के नेतृत्व में नगर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीओ ने बताया कि अभियान में विभाग ने 17 लाख रुपये वसूल किए हैं।