फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric workers will be on strike for three days in Agra during which fault will not be rectified

बिजली कर्मियों की हड़ताल: कार्य बहिष्कार कर चेताया, तीन दिन न तो बिजली बिल जमा होंगे और न ही ठीक होगी फाल्ट

Thu, 16 Mar 2023 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

आगरा में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजलीकर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर दिया। उन्होंने तीन दिन की हड़ताल का भी एलान किया है। इस दौरान न तो उपभोक्ताओं के बिल जमा होंगे और न ही कोई फाल्ट ठीक की जाएगी। 

विज्ञापन
Electric workers will be on strike for three days in Agra during which fault will not be rectified
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश  की ताजनगरी आगरा में ऊर्जा मंत्री पर वादा खिलाफी और लंबित मांगों को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) में कर्मचारियों का 24 घंटे का कार्य बहिष्कार बुधवार से शुरू हो गया। यह बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन हड़ताल रहेगी। इस कारण न तो बिजली बिल जमा होंगे और न ही आपूर्ति बाधित होने पर फॉल्ट की मरम्मत होगी।

विज्ञापन


निजीकरण का विरोध, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार सभा की। जहां आरके वर्मा, देवेंद्र सिंह, महेश कुमार और शशिकांत सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ विद्युत कर्मियों का समझौता हुआ था। 

विज्ञापन

जिले में कोई कर्मचारी नहीं करेगा काम

आरोप है कि इसे सरकार ने नहीं माना। इसके विरोध में देशव्यापी हड़ताल का निर्णय हुआ है। वादा खिलाफी से कर्मियों में आक्रोश है। अनूप उपाध्याय, विपिन शर्मा, अनिल कुमार, रामवतार शुक्ला, देवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विनय सिंह आदि ने बताया कि तीन दिन तक जिले में कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा। आकस्मिक सेवाएं भी बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों के हित को समझना होगा

उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ताओं की परेशानी समझते हैं, लेकिन सरकार को बिजली कर्मियों के हितों को भी समझना होगा। कार्य बहिष्कार सभा में शिवांशु तिवारी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, नितेश कुमार, पंकज गोयल, भानु प्रताप सिंह, सलमान मजहर, रॉकी यादव, सुबोध शर्मा, हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed