फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ELECTRIC TEAM BEATEN

Agra News: विद्युत बिल वसूल करने गए जेई व कर्मियों को पीटा

Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ELECTRIC TEAM BEATEN
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में बकाया बिल की वसूली करने गए अवर अभियंता (जेई) व अन्य कर्मियों को दो सगे भाइयों ने पीटकर दस्तावेज फाड़ दिए। वहीं बागवाला क्षेत्र में चकबंदी कर्मियों को पीटकर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र गदनपुर पर तैनात अवर अभियंता रजनीकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 11 दिसंबर की शाम करीब चार बजे बकाया विद्युत बिल वसूली और चेकिंग करने के लिए गांव हिम्मतपुर गहराना गए थे। आरोप है कि यहां के निवासी छोटेलाल और इसके भाई लालता प्रसाद से बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए कहा तो दोनों नाराज हो गए। हाथापाई करने लगे। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सरकारी विद्युत बिल के लेखा-जोखा से संबंधित दस्तावेजों को फाड़कर अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

थाना बागवाला में भानुप्रताप सिंह चकबंदी कर्मी ने गांव अचलपुर निवासी प्रेमसिंह और इसके भाई रूमाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि एडीएम के आदेश पर लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मियों के साथ चकबंदी कार्य से गए थे। तभी दोनों भाइयों ने पिटाई कर दी। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने दोनों मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed